{"_id":"60e72d138ebc3ec236558691","slug":"liquor-shop-suspended-in-ballia-ballia-news-vns5993729150","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने शराब की दुकान को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने शराब की दुकान को किया निलंबित
विज्ञापन
बलिया। नरहीं बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर मिली नकली शराब के मामले में जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने दुकान को निलंबित कर दिया है। वहीं तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे शराब माफियाओं में हड़कंप मचा है।
दुकान पर मंगलवार की रात आबकारी आजमगढ़ व पुलिस की टीम ने छापामारी की थी। यहां से 354 पेटी में करीब 20 लाख की बिना क्यूआर कोड की नकली शराब बरामद हुई थी। टीम ने दुकान को सीज करते हुए सेल्समैन चितन कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर लिया था। आबकारी व पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने दुकान को निलंबित कर दिया है।
जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि सरकारी शराब की दुकानों पर नकली शराब मिलना चिंता का विषय है। दुकान को निलंबित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।