फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lightning fell, four farmers died due to scorching

बिजली गिरी, झुलसने से चार किसानों की मौत

Thu, 02 Jul 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Lightning fell, four farmers died due to scorching
लालगंज। जिले के दो स्थानों पर बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। दोकटी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के सोनबरसा मौजा में बृहस्पतिवार की दोपहर खेत में काम कर रहे एक किसान और शिवपुर दियर गांव के पास एक किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई। नायब तहसीलदार, लेखपाल और दोकटी पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी रिटायर्ड फौजी व किसान लालबाबू सिंह (70) बृहस्पतिवार की दोपहर सोनबरसा स्थित अपने खेत में कार्य कर रहे थे। इसी बीच अचानक आसमान में तड़क के साथ बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से वह झुलस गए। परिजन उनको सीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। उधर, कुछ ही देर बाद एक बार फिर आकाशीय बिजली गिरने से खेत से डेरा पर जाते समय शिवपुर कपूर दियर निवासी किसान निर्मल कुशवाहा (42) पुत्र रामाशीष कुशवाहा 42 की मौत मौके पर हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार रजत सिंह, लेखपाल लक्ष्मण गुप्ता के साथ ही दोकटी पुलिस दोनों स्थानों पर पहुंची और पंचनामा कराकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नरही क्षेत्र के कोठियां सेंदुरिया गांव में धान की नर्सरी में काम कर रहे मजदूरों पर बृहस्पतिवार की अपराह्न बिजली गिर गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन झुलस गए। कोठियां सेंदुरिया गांव के बाहर बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे गांव के ही मजदूर धान की रोपाई के लिए नर्सरी में काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक आसमान में तेज गरज के साथ चमक हुई और आकाशीय बिजली खेत में मजदूरों के पास गिरी जिसमें बगेदन राम (60), निशा (18) पुत्री तेजनारायण राम, तेजनारायण राम (42), सीमा (20) पुत्री रामबली राम और बच्चन राम (52) गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया लेकिन रास्ते में ही बगेदन और निशा ने दम तोड़ दिया। शेष घायलों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed