फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   LH-1 at CHC Sonbarsa and L-2 to be built in Mohammadabad

सीएचसी सोनबरसा में एल-1 एवं मुहम्दाबाद में बनेगा एल-2 अस्पताल

Mon, 24 May 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
LH-1 at CHC Sonbarsa and L-2 to be built in Mohammadabad
बैरिया। कोरोना पीड़ित लोगों के बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में एल-1 तथा संसदीय क्षेत्र ट्रामा सेंटर मुहम्दाबाद में एल-2 अस्पताल बनेगा। इसके लिए मैने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से वार्ता की है। इस संदर्भ में उनके द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों को आदेश दे दिया गया है, जल्द ही कार्य शुरू होगा। यह बातें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सोमवार को अपने संसदीय कार्यालय सोनबरसा में पत्रकारों के समक्ष कही। कहा कि फिलहाल दोनों अस्पतालों में ऑक्सीजन सुविधा से लैस 25-25 बेड की व्यवस्था होगी। फिलहाल ऑक्सीजन सिलिंडर बलिया से आपूर्ति किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जाएगी। इसके लिए शासन ने उचित धन का आवंटन करने हेतु आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का निर्देश सीएमओ को दिया है। बावजूद अगर धन की कमी हुई तो मैं अपने सांसद निधि से कार्य पूरा कराऊंगा। हर हाल में कोरोना मुक्त क्षेत्र बनाने का प्रयास शुरू हो रहा है। इसमें सांसद ने लोगों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा करते हुए कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। सांसद ने कहा जीवन अमूल्य है, इसकी रक्षा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed