फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Letter written to remove private stand near the depot

Ballia News: डिपो के पास से प्राइवेट स्टैंड हटाने को लिखा पत्र

Mon, 28 Jul 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Letter written to remove private stand near the depot
बलिया। राजकीय परिवहन निगम बस अड्डा प्राइवेट वाहनों का अड्डा बन चुका है। बस अड्डे के पास प्राइवेट स्टैंड संचालित होने से कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। डिपो से एक किमी दूर प्राइवेट स्टैंड को हटाने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

नगर के राजकीय परिवहन बस डिपो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते सड़क पर ही रोडवेज की बसें खड़ी होकर सवारियों को बैठाती है। इसी के करीब गोरखपुर व गड़वार रोड का प्राइवेट स्टैंड संचालित होता है। सड़क पर रोडवेज की बसें खड़ी होने से कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। कर्मचारियों के मना करने पर प्राइवेट वाहन के कर्मी उलझ जाते हैं। इससे कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। देर शाम को तो रोडवेज बस के करीब तक प्राइवेट बसों को ले जाकर सवारियों को बैठा लेते है। खासकर गोरखपुर मार्ग की। वहीं हाल सुबह व शाम को टैक्सी वाले कर रहे हैं। मऊ, आजमगढ़ व लखनऊ की सवारियों को जल्दी पहुंचाने का दावा करते यात्रियों को बैठाते हैं। एआरएम प्रेम चंद ने बताया कि प्राइवेट स्टैंडों को नियमानुसार डिपो से एक किमी दूर होना चाहिए। निजी स्टैंडों को हटाने के लिए डीएम व एसपी को पत्र भेजा गया है। इससे आय में कमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed