फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Legislators Protest

विधायक के खिलाफ बिफरे लोग

Sat, 11 Jun 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 11 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Legislators Protest
विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लिलकर गांव के सैकड़ों महिला एवं पुरुष शनिवार की सुबह क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। वहां ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी देवेश गुप्ता का घेराव कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक के इशारे पर तथा पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में लिलकर गांव में 20 वर्षों से रह रहे भुट्टी तुरहा के मकान में विगत छह जून को मनबढ़ घुसकर लाखों रुपये के सामान सहित हजारों रुपये नकदी लूट लिया था। साथ ही भैंस को भी खोल ले गए थे। विरोध करने पर पुलिस के सामने ही मनबढ़ों ने मारा पीटा। लेकिन पुलिस मूकबधिर बन देखती रही। उल्टे ही पुलिस बदमाशों पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित भुट्टी तुरहा को पकड़ थाने में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर पीड़ित को तत्काल नहीं छोड़ा गया और मनबढ़ों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो धरना अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए भाकपा माले के वरिष्ठ नेता श्रीराम चौधरी ने कहा कि जब से प्रदेश में सपा की सरकार बनी है। पूरे प्रदेश में गुंडाराज कायम हो गया है। पुलिस की मौजूदगी में गरीब लोगों के साथ लूटपाट एवं अत्याचार हो रहा है। जिसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेताया कि अगर प्रशासन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया तो आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगे। माले नेता सुखचन्द बिंद ने कहा कि पुलिस शराब व्यवसाई के साथ मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर लिलकर क्षेत्र में शराब का गोरख धंधा जोरों पर फल-फूल रहा है। अगर पुलिस  दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की तो व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन के साथ चक्का जाम किया जाएगा। इस मौके पर छितेश्वर बिंद,  डाक्टर देवेंद्र, काशीनाथ, रुपचंद, दशरथ बिंद, सुशीला, फूल परी, ललिता, बिंदु, बासमती, फूलझड़िया, मंजू आदि मौजूद रही।  उधर विधायक मोहम्मद रिजवी ने इस मामले की जानकारी से इनकार कर दिया। कहा कि लखनऊ में हूं। ऐसे मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed