फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Left the house bar, now built on NH-31

घर बार छोड़ा, अब एनएच-31 पर बना रहे ठिकाना

Sat, 07 Aug 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Left the house bar, now built on NH-31
नवरंगा गांव में बाढ़ के पानी से घिरा निर्माणाधीन राजकीय इंटर कालेज। संवाद - फोटो : BALLIA
दया छपरा। लगातार बढ़ते गंगा के पानी ने गोपालपुर पंचायत के दुबे छपरा, उदई छपरा आदि ग्राम पंचायतों को पूरी तरीके से घेर लिया है। तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ की चेतावनी के संबंध में डुगडुगी पिटवाने के बाद ग्रामीणों का पलायन शुरू हो गया। बाढ़ के कारण कुछ ग्रामीण अपना घर-बार छोड़कर एनएच-31 पर अपना आशियाना बनाने लगे हैं तो कुछ अपनी रिश्तेदारी आदि में शरण ले रहे हैं।
विज्ञापन

गंगा के पानी ने गोपालपुर पंचायत के दुबेछपरा, उदई छपरा आदि गांवों को घेर लिया है। पानी पीएन इंटर कालेज दुबे छपरा और अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दुबेछपरा में प्रवेश कर गया है। पानी की रफ्तार देखकर लग रहा है कि जल्द ही ग्राम पंचायत के सभी रास्तों पर पानी भर जाएगा और आवागमन ठप हो जाएगा। एसडीएम बैरिया अभय सिंह ने कहा कि बाढ़ से निबटने की सारी तैयारियां कर ली गई हैं। पानी तो नहीं रोका जा सकता लेकिन नागरिकों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मिश्र ने बताया कि अभी पानी और बढ़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। रामगढ़ में बने स्परों के चलते इस साल कटान नहीं है। पानी की धारा मुड़कर सीधे दिशा में जा रही है।
विज्ञापन

दुबेछपरा के सभी विद्यालय बंद, परीक्षाएं स्थगित
बैरिया। दुबे छपरा स्थित पीएन इंटर कालेज, बालिका विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय परिसर में गंगा का पानी घुसने के कारण अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। एसडीएम अभय कुमार सिंह ने सुरक्षा के मद्देनजर इन विद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी किया है। वहीं, अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज में आयोजित स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं। प्राचार्य डा. गौरीशंकर द्विवेदी ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में बाढ़ का पानी घुसने की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी गई है। जैसा आदेश होगा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी की निर्माण ठप
दया छपरा। बैरिया तहसील क्षेत्र के गंगा उस पार नवरंगा गांव में बन रहे राजकीय इंटर कॉलेज के चारों तरफ गंगा का पानी बढ़ने से निर्माण कार्य बाधित हो गया। कार्यदायी संस्था ने निर्माण स्थल से अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। ग्राम सभा को धीरे-धीरे गंगा का पानी चारों तरफ से घेर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक कोई भी अधिकारी हाल जानने नहीं आया है। न ही बाढ़ चौकी स्थापित की गई है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed