फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Leaving jetty, cruise stopped at Buxar's Ramrekha Ghat

Ballia News: जेटी छोड़ बक्सर के रामरेखा घाट पर रुका क्रूज

Sat, 14 Jan 2023 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Leaving jetty, cruise stopped at Buxar's Ramrekha Ghat
बक्सर स्थित बंगला घाट पर क्रूज से उतरने वाले सैलानियों का फूल से स्वागत करती महिलाएं। - फोटो : BALLIA
नरहीं। गंगा में जल परिवहन के उद्देश्य से उजियार गंगा घाट पर 11 नवंबर को क्रूज एवं जलपोत के ठहराव के लिए जेटी का लोकार्पण किया गया था। इसके बाद भी यहां किसी क्रूज का ठहराव अभी तक नहीं हो पाया है। शनिवार को भी वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए निकला गंगा विलास क्रूज यहां बिना रुके बक्सर के रामरेखा घाट के लिए निकल गया। इससे लोगों को मायूस होना पड़ा। वहीं, तैयारियों में खड़े प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों भी लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गत सात जनवरी को जब गंगा विलास क्रूज वाराणसी जा रहा था, तब भी बक्सर के रामरेखा घाट पर रुका। उजियार घाट के लोगों को मायूस होना पड़ा। शनिवार को भी फिर निराशा हाथ लगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 13 जनवरी को वाराणसी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया वातानूकुलित गंगा विलास क्रूज पौने पांच बजे फिर बक्सर के रामरेखा घाट पर ही आकर रुका। उजियार गंगा तट पर पुलिस-प्रशासन एवं स्थानीय लोग घंटों से क्रूज का इंतजार कर रहे थे। क्रूज उजियार घाट के ठीक सामने बक्सर के रामरेखा घाट पर खड़ा हो गया। इसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन

गंगा विलास क्रूज की सुरक्षा के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के अलावा सीओ सदर अशोक कुमार मिश्र, थाना प्रभारी पन्नेलाल, कोरंटाडीह चौंकी इंचार्ज मंतोष सिंह, ग्राम सचिव अमित आनंद, प्रधान मुकेश कुमार तिवारी फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ खड़े रहे। साथ ही ग्रामीण भी घाट पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed