फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Leader of Opposition wrote letter regarding student union election

छात्रसंघ चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने लिखा पत्र

Thu, 16 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Leader of Opposition wrote letter regarding student union election
बलिया। जनपद के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर अब सियासी दल भी सक्रिय हो गए है। इस मुद्दे पर विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने डीएम से कहा कि छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी होता है और लोकतांत्रिक प्रणाली के मजबूती के लिए यह चुनाव अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है, इसलिए जनपद के सभी महाविद्यालयों में शीघ्र छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ होनी चाहिए। इस बाबत जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता और टीडी कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील पाण्डेय‘कान्हजी’ ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष स्वयं छात्र राजनीति से निकले है। इसलिए छात्रसंघ के महत्व को उनसे अधिक कौन समझ सकता है। उनका पत्र जनपद के छात्रों के लिए जो कि छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आंदोलनरत है। कहा कि नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी की यह पहल स्वागत योग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed