फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lawsuit for becoming room inspector while being principal

Ballia News: प्रधानाचार्य रहते कक्ष निरीक्षक बनने पर मुकदमा

Tue, 25 Feb 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Lawsuit for becoming room inspector while being principal
बलिया। बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले जय गणेश राय इंटर काॅलेज विशुनपुरा हथौज के प्रधानाचार्य जय शंकर राय ने स्वयं को सहायक अध्यापक के रूप में प्रस्तुत कर शिवमुनी चौधरी इंटर काॅलेज अखैनी खड़सरा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगवा ली थी। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोप था कि उनके विद्यालय के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र भी इसी विद्यालय पर है। बलिया के हरिशंकर ने 21 फरवरी को जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया था।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने नकल कराने के मंशा से कक्ष निरीक्षक बनकर अपनी ड्यूटी लगवा ली। मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक शिवमुनी चौधरी इंटर काॅलेज अखैनी खड़सरा अमित यादव से स्पष्टीकरण मांगा था। खेजुरी थाने के एसएचओ मूलचंद चौरसिया ने बताया कि डीआईओएस की तहरीर पर केंद्र व्यवस्थापक अमित यादव और प्रधानाचार्य जय शंकर राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed