फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Last salute given to CRPF jawan

Ballia News: सीआरपीएफ जवान को दी अंतिम सलामी

Mon, 16 Feb 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Last salute given to CRPF jawan
छत्तीसढ़ में हुए सड़क हादसे बेरुआरबारी क्षेत्र के धनौती गांव निवासी सीआरपीएफ जवान मृतक राजकुमार
बेरूआरबारी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सुखपुरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनौती निवासी कांस्टेबल राजकुमार गोड़ को रविवार को अंतिम सलामी दी गई। जवान के दरवाजे पर पार्थिव शरीर के साथ आए सीआरपीएफ के जवानों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने भी सलामी दी।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के चार जवानों की मौत हो गई थी। इसमें सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौती निवासी कांस्टेबल राजकुमार गोड़ भी दिवंगत हो गए।
विज्ञापन

उनका पार्थिव शरीर रविवार दोपहर लगभग बारह बजे गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने अंतिम दर्शन किया। सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान राजकुमार गोंड की असामयिक मौत की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव धनौती पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों भीड़ उमड़ पड़ी। जवान के घर का दृश्य बेहद मार्मिक था। पत्नी पूजा देवी बेसुध सी हो गई थीं। उनको तीन महीने का बेटाहर्ष और पांच वर्ष की बेटी श्रेयांशी है। पिता शमशेर और माता शिव कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर कोबरा बटालियन 201 के कमांडेंट अखिलेश कुमार शर्मा के साथ-साथ सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर मो. शाजिद अंसारी, एसआई राम लखन सोनकर सहित जवानों ने नम आंखों से सलामी दी। बताया जाता है कि राजकुमार छुट्टी पर घर आ रहे थे। ट्रेन पकड़ने के लिए अपने साथियों के साथ कार से निकले थे। इस दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed