फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lands of 200 farmers will be acquired for Fourlane Link Road

Ballia News: फोरलेन लिंक रोड के लिए 200 किसानों की जमीनें होंगी अधिग्रहित

Thu, 10 Aug 2023 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lands of 200 farmers will be acquired for Fourlane Link Road
बलिया। यूपी-बिहार के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने की कवायद सीमावर्ती क्षेत्र में जारी है। बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र जिले के भरौली में दो दिशाओं में एक-एक फोरलेन लिंक रोड का निर्माण होना है। एक लिंक रोड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा। वहीं, दूसरा लिंक रोड पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जोड़ेगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे लिंक रोड के लिए प्रक्रिया चल रही है। जिले के आठ मौजे के 200 से अधिक किसानों की जमीन अधिग्रहित होगी। प्रशासन ने पहले ही इन आठ मौजे में जमीनों की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी है। जनपद का दक्षिण-पश्चिमी सिरा रोड कनेक्टिविटी के मामले में काफी मजबूत होने जा रहा है। बिहार प्रांत के सीमावर्ती इलाका भरौली में जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जोड़ने के लिए फोरलेन का लिंक रोड बनेगा वहीं भरौली से ऊंचाडीह तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए फोरलेन सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन

ग्रीनफील्ड लिंक के लिए जमीन अधिग्रहण हो चुका है और कार्यदायी संस्था की ओर से बरसात के कारण पक्का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा, 17 किमी लंबी भरौली से हैदरिया तक फोरलेन लिंक रोड निर्माण की कवायद भी शुरू हो गई है। यह लिंक रोड हैदरिया स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा। यह फोरलेन लिंक रोड एनएच 31 से करीब 800 मीटर की दूूरी पर एनएच 31 के समानांतर बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके निर्माण की जिम्मेदारी बिहार एनएचएआई को दी गई है। यह फोरलेन लिंक रोड जिले के भरौली खास, भरौली गंगबरार, कुमकुमपट्टी, उजियार, चिंतामनपट्टी, कुर्मीडीह, रामगढ़, कटफारी मौजे से गुजरते हुए गाजीपुर की सीमा में प्रवेश करेगी। इसके निर्माण के लिए आठ गांवों में जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जमीनों का नक्शा तैयार करने का कार्य पूरा हो चुका है।
नक्शा के अनुसार किसानों की भूमि का चिह्नीकरण शुरू हो चुका है। हालांकि अभी अंतिम रूप दिया जाना है। अधिकारियों के अनुसार, इन आठ मौजे में 200 से अधिक किसानों की जमीनें अधिग्रहित की जाएगी। अधिग्रहण की प्रकिया को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से इन आठ मौजे में जमीनों की खरीद-बिक्री पर पहले ही रोक लगा दी गई है।



भरौली से हैदरिया तक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का फोरलेन लिंक मार्ग बनाया जाना प्रस्तावित है। यह मार्ग बलिया के कुल आठ गांवों से होकर गुजरेगा। जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। संबंधित किसानों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। - आरके तिवारी, ब्रिज इंजीनियर, एनएचएआई, बक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed