फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lalji Verma, leader of the BSP, met the victims of the Ballia murder case

बलिया हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले बसपा के सदन के नेता लालजी वर्मा, बोले- यूपी में कानून का राज खत्म

Sun, 18 Oct 2020 12:19 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 18 Oct 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Lalji Verma, leader of the BSP, met the victims of the Ballia murder case
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

यूपी में कानून का राज खत्म हो गया है। यही कारण है कि दुर्जनपुर में एसडीएम व सीओ के सामने ही जय प्रकाश पाल को सरेआम गोली मार दी गई। ये बातें बसपा के सदन के नेता लालजी वर्मा ने दुर्जनपुर गांव में मृतक जय प्रकाश पाल के दरवाजे पर कही। उन्होंने कहा कि बहन मायावती ने पीड़ित के घर पहुंचकर वास्तविकता जानने को कहा है।

विज्ञापन


हम लोगों ने पीड़ित के पुत्र से घटना की जानकारी ली। पीड़ित के साथ मिलकर पार्टी न्याय की लड़ाई लड़ेगी। पीड़ितों की मांग पार्टी उठाएगी और हर सम्भव प्रयास करेगी कि अधिक से अधिक लाभ पीड़ितों को दिलाया जा सके। इस अवसर पर डॉ. अशोक सिद्धार्थ, उमाशंकर सिंह, अम्बिका चौधरी, विनायक मौर्य, जगपति राम, विनोद राम दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

Lalji Verma, leader of the BSP, met the victims of the Ballia murder case
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

मृतक के परिजनों को मिले नौकरी और 50 लाख

वाम मोर्चा में शामिल भाकपा (माले) और माकपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव पहुंचा। इस दौरान घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक जय प्रकाश पाल के परिजनों से मुलाकात की। वाम नेताओं ने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हुई यह घटना प्रशासन और सरकार की विफलता के कारण हुई।

वाम नेताओं ने भाजपा विधायक की भूमिका को संदिग्ध बताया और कहा कि इनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए। सरकार से मांग की कि जय प्रकाश पाल के परिजनों को सुरक्षा के साथ ही आश्रितों को सरकारी नौकरी तथा 50 लाख रुपये मुआवजा दें। प्रतिनिधिमंडल में लाल साहब, अवध नरायन सिंह, लक्ष्मण यादव, रामकृष्ण यादव, बसंत सिंह, अजीत सिंह, वशिष्ठ राजभर, नियाज अहमद, राकेश वर्मा, भावगत विंद आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed