फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lakhs stolen from BJP leader's house

भाजपा नेता के घर से लाखों की चोरी

Mon, 31 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from BJP leader's house
रेवती। थाना क्षेत्र के रामपुर (दिघार) गांव में रविवार की रात भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रघुवंश पाण्डेय उर्फ मुन्ना पाण्डेय के घर में चोर पीछे से छत के रास्ते आंगन में उतरे और कमरे का ताला काट कर लाखों के आभूषण चुरा लिए। सुबह परिवार की औरतें उठीं तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार की रात मुन्ना पांडेय के घर के अंदर पीछे के रास्ते से छत पर होते हुए चोर आंगन में उतरे। उनके एक कमरे पर लगे ताले को काटने के बाद बक्से की कुंडी को तोड़ सोने के गहने लेकर चंपत हो गए। सोमवार की सुबह जब घर की औरतें जगीं और घर का दरवाजा खुला हुआ पाया तो अवाक रह गईं। मुन्ना पांडेय ने बताया कि उनकी पत्नी बच्चों को पढ़ाने के उद्देश्य से बलिया रहती हैं। उनके रूम में ताला बंद था। रात 11 बजे के करीब तक घर की लड़कियां टीवी देख रही थीं। पुरुष बाहर सोए हुए थे। रात के किसी समय चोरों ने घर के पीछे से आंगन में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद डायल 112 पुलिस घर पर पहुंची थी। थाने पहुंच कर चोरी की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छान बीन में लगी है।
विज्ञापन

इनसेट
आभूषण देखने के बहाने उड़ा दी चेन
नगरा। बाजार स्थित एक आभूषण की दुकान में शनिवार को गहना लेने के बहाने गए उच्चकों ने सोने की चेन गायब कर दी। व्यवसायी को चेन गायब होने की जानकारी रविवार को हुई। व्यवसायी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद वर्मा की मेन गली में आभूषण की दुकान है। वह शनिवार को दुकान पर अपने पुत्र को बैठाकर देहात में गए थे। दोपहर के करीब तीन युवक सामान लेने के बहाने दुकान में आए। उनके पुत्र से गहने दिखाने को कहा। व्यवसायी पुत्र को आभूषण दिखाने और बातों में उलझाकर तीनों युवक काउंटर के नीचे डिब्बी में रखे सोने की चेन उड़ा ली। दूसरे दिन कारोबारी दुकान पर पहुंचकर चेन ढूंढने लगा तो चेन नहीं मिली। इसके बाद उसने अपने पुत्र से पूछा। पुत्र के अनिभिज्ञता जताने पर उसने दुकान में लगे सीसी कैमरे को देखा तो उसे चेन गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed