फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kotdars asked for honorarium of 40 thousand rupees

कोटेदारों ने मांगा 40 हजार रुपये मानदेय

Mon, 16 Sep 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kotdars asked for honorarium of 40 thousand rupees
बलिया। जिला कोटेदार संघ के तत्वावधान में सोमवार को कोटेदारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। तत्पश्चात चंद्रशेखर उद्यान में बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि कोटेदारों को मानदेय अन्य प्रदेशों की भांति बघवा समिति के अनुसार 40 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत वसूली की व्यवस्था दी गई है। अत: राशन दुकानों पर लगने वाले धारा 3/7 को स्थगित की जाए क्योंकि इसी धारा का भय दिखाकर विभागीय अधिकारियों द्वारा कोटेदारों का शोषण किया जाता है। ई-पास मशीन में सर्वर एवं बैटरी की समस्या के कारण कार्ड धारकों और कोटेदारों के बीच हमेशा नोकझोंक मारपीट की घटनाएं होती रहती है। इसे एक माह के अंदर सर्वर व बैटरी की समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो हम लोग 21 अक्टूबर से ई-पास मशीन सरकारी कार्यालय में जमा कर देंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत हम लोगों को होम स्टेप डिलीवरी दी जाय।
विज्ञापन

प्राक्सी सिस्टम के तहत होने वाले वितरण को तत्काल बंद कराया जाए। इससे कोटेदारों और उपभोक्ताओं के बीच हो रहे विवाद समाप्त हो सके। कहा कि जब ऑनलाइन वितरण हो रहा है तो प्रधान, सचिव, पर्यवेक्षक, पूर्ति निरीक्षक, सतर्कता समितियों, लेखपाल से हस्ताक्षर कराना हम लोगों का शोषण का कारण बनता है। एक तरफ सरकार का भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की नीयत है तो दूसरी तऱफ भ्रष्टाचार बढ़ाने का उपक्रम। जिसे तत्काल बंद किया जाए। जब कोई शिकायतकर्ता हम लोगों की शिकायत करता है उसके नाम पर अनावश्यक शोषण किया जाता है जबकि खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल पर सब कुछ पारदर्शी तरीके से दिखता है। इस मौके पर उदय भान पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, शिवनाथ सिंह, दिनेश मिश्र, संजय राय, हेमंत कुमार मिश्रा, आरती गांगुली सहित अन्य कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed