{"_id":"60aa98648ebc3e646e7f9810","slug":"korana-curfew-for-the-fourth-time-the-period-is-still-negligent-ballia-news-vns590996467","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना कर्फ्यू: चौथी बार बढ़ी मियाद फिर भी लोग हैं लापरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराना कर्फ्यू: चौथी बार बढ़ी मियाद फिर भी लोग हैं लापरवाह
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए एक ओर सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है जिसकी मियाद चौथी बार बढ़ाई गई। वहीं बाजारों में लापरवाही भी जारी है।एदुकानदार जहां मनमाने तरीके से दुकानों को खोल कर खरीद बिक्री करते हैं वहीं लोग बिना मॉस्क लगाए ही बाजारों में खरीदारी को पहुंच जा रहे हैं। रविवार को बाजारों में मनमाने तरीके से जहां दुकानें खुल रही हैं वहीं, खरीदारी को भी भारी भीड़ हो रही है। हालांकि समय-समय पर पुलिस की ओर से सख्ती भी की जाती है।
कोरोना संक्रमण पर काबू के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक बार फिर 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू की मियाद बढ़ा दी गई है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही कर्फ्यू के दौरान बेवजह बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद बाजारों में बेतहाशा भीड़ हो रही है। रविवार को बाजार में इस कदर भीड़ रही कि सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार हो गया। कई जगह जरुरी सेवाओं के अलावा अन्य दुकानें भी खुली रहीं और लोग खरीदारी करते रहे। नगर के स्टेशन रोड से लेकर चौक शहीद पार्क, लोहापट्टी, गुदरीबाजार, बड़ा गड़हा, सिनेमा रोड, आर्यसमाज रोड, कासिम बाजार, विशुनीपुर आदि बाजारों में काफी भीड़ रही। हालांक ि रविवार को जरुरी सेवाओं की समय सीमा पूरा होते ही पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरु कर दी। पुलिस ने बाजारों में चक्रमण कर जहां दुकानों को बंद कराया और वहीं आवश्यक सेवाओं के अलावा दुकान खोलने वालों को चेताया भी। उधर, नगर के एनएच पर आवाजाही काफी अधिक रही और कई जगह काफी भीड़ रही।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी नगर विक्रमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।