{"_id":"7794c0f39fd4a892bb720af7929abf72","slug":"kodera-volleyball-team-in-the-competition-winner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल प्रतियोगिता में कोडरा टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल प्रतियोगिता में कोडरा टीम विजेता
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका परिषद की ओर से ददरी मेले के भारतेंदु मंच के पीछे स्थित खेल मैदान में बालीवाल प्रतियोगिता में मंगलवार को जिले की विभिन्न टीमों ने भाग लिया। इसमें श्रीनाथ क्लब कोडरा की टीम वालीबाल की विजेता रही। प्रतियोगिता के क्रम में उद्घाटन मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया बनाम गोविंदपुर के बीच खेला गया।
इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया ने 25-14, 25-10 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
अन्य मुकाबलों में नरनी ने एकौनी को 25-23, 25-16, सोहांव ने मोहन छपरा को 25-14, 25-11, शाह मोहम्मदपुर ने उदयपुरा को 25-11, 25-10, कोडरा ने रेकुआ को 25-16, 25-12, शाह मोहम्मदपुर ने सिंहपुर को 25-10, 21-25, 25-20 से पराजित किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल सोहांव और कोडरा के बीच खेला गया।
विज्ञापन
इसमें कोडरा ने 25-19, 25-17 से विजय प्राप्त किया। दूसरे सेमी फाइनल में शाह मोहम्मदपुर ने नरनी को 25-11, 25-10 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। फाइनल मुकाबला शाह मोहम्मदपुर और कोडरा के बीच खेला गया।
संघर्षपूर्ण मुकाबले में कोडरा की टीम 25-23, 20-25 और 25-24 से ददरी मेला वालीबाल प्रतियोगिता की विजेता बनी। निर्णायक की भूमिका में मनोज पांडेय, मोहम्मद अफजल, प्रदीप यादव, मनोज शर्मा आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज राय ने किया।