{"_id":"6186aa0f8ca3bb7a530ea332","slug":"knife-attack-on-girl-in-one-side-love-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्रेम: भाई की साली से करता था प्यार, परिजनों ने किया शादी से इनकार तो युवती पर चाकू से किया हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्रेम: भाई की साली से करता था प्यार, परिजनों ने किया शादी से इनकार तो युवती पर चाकू से किया हमला
Sat, 06 Nov 2021 09:45 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 06 Nov 2021 09:45 PM IST
सार
बड़े भाई की ससुराल में छोटे भाई का अक्सर आना जाना था। इसी बीच उसको अपने भाई की साली से प्यार हो गया। जानकारी होने पर युवती के घरवालों ने युवक के आने पर रोक लगा दी अौर शादी से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन
knife
विस्तार
बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम एकतरफा प्यार में युवक ने अपने ही भाई की साली पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
वसदेवपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की शादी इलाके के ही एक गांव में हुई है। बड़े भाई की ससुराल की वजह से उसके छोटे भाई का अक्सर यहां आना जाना था। इसी बीच उसको अपने भाई की साली से एकतरफा प्यार हो गया। जानकारी होने पर युवती के घरवालों ने युवक के आने पर रोक लगा दी। साथ ही शादी से भी इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित युवक अचानक भाई के ससुराल पहुंच गया।
विज्ञापन
मौका पाकर उसने भाई की साली पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे। परिजनों ने दीपक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन