{"_id":"5a37f3264f1c1bee688c2866","slug":"kk-school-defeated-rk-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरके मिशन को केंद्रीय विद्यालय ने हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरके मिशन को केंद्रीय विद्यालय ने हराया
ballia
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
वालीबाॅल खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला वालीबॉल चैंपियनशीप का उद्घाटन मैच केंद्रीय विद्यालय जीराबस्ती एवं आरके मिशन स्कूल सागरपाली के बीच खेला गया। इस दौरान मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय की टीम ने आरके मिशन को 25-18 तथा 25-16 से पराजित किया। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए लोग तालियां बजाते रहे।
जिला वालीबाल चैंपियनशीप का उद्घाटन जिलाक्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि हर्ष श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से किया। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले के लिए बेलहरी ने गोविंदपुर को 25-19 तथा 25-10 और ज्ञानकुंज ने राष्ट्र सेवा मंच की टीम को 25-20 तथा 25-19 से पराजित किया। जबकि सिंहपुर ने मलकौली को 25-10 तथा 25-17 से पराजित किया। मिलकनवा की टीम ने खरौनी को 25-11 तथा 25-13 से एवं सोहाव ने गुरगुजपुर की टीम को 25-07 तथा 25-11 से पराजित किया।
वहीं पटना की टीम ने पंडितपुर सवरा को 25-16 तथा 25-18 से और नरही ने रसड़ा को 25-19 तथा 25-21से पराजित कर अगले राउंड में अपना स्थान सुनिश्चित किया। प्रतियोगिता में जनपद की कुल 24 पुरुष टीमें प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता के सेमीफाइन, फाइनल तथा बालिका वर्ग के सभी मैच मंगलवार को वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम में खेले जाएंगे।