फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kisan Nidhi Yojana also happened

पंजीकरण के महीनों बाद भी किसानों के खाते में नहीं पहुंचा पैसा

Wed, 03 Jul 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kisan Nidhi Yojana also happened
बैरिया। एक तरफ सरकार की ओर से प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के लिए किसानों के पंजीकरण कराने के लिए तहसील प्रशासन को निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं, पहले से पंजीकृत सभी किसानों के खाते कोई धनराशि नहीं पहुंची है। इतना ही नहीं पंजीकरण के तहसील में लगे कम्प्यूटर का सर्वर बता रहा है कि इस वेबसाइट पर डाटा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

दुर्जनपुर निवासी दूधनाथ तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत उनका पंजीकरण चुनाव से पहले हो चुका है लेकिन अब तक खाते में कोई धनराशि नहीं पहुंची।
विज्ञापन

कहा कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी किया गया लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। श्रीकांतपुर उर्फ नारायणगढ़ निवासी लालमोहर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन फार्म लेखपाल को दिया इसके बाद भी जब खाते में पैसा नहीं आया तो पुन: आवेदन करने की कोशिश की तो सर्वर बता रहा है कि आपका पंजीकरण किसी अन्य गांव में हो चुका है लेकिन हमारा पंजीकरण किस गांव में हुआ है सर्च करने पर भी नहीं मिल रहा है और आज तक खाते में पैसा भी नहीं आया। इसी गांव के सुदर्शन ठाकुर ने बताया कि पंजीकरण के महीनों बाद आज तक एक रुपये खाते में नहीं आया। गोविंदपुर ग्राम पंचायत के चरजपुरा गांव निवासिनी सावित्री देवी पत्नी स्व. सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि केवल पंजीकरण हुआ है खाते में कोई पैसा नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत तहसीलदार रामनरायण वर्मा ने बताया कि जिन किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है कुछ न कुछ त्रुटि होगी। उनके आवेदन देने संबंधित त्रुटि को सुधारने पर ही पैसा जाएगा। जिन्होंने पंजीकरण के दौरान पूर्वांचल बैंक का खाता नंबर दिया है उनके खाते में पैसा नहीं जाएगा, राष्ट्रीयकृत बैंक के खाते में ही प्रधानमंत्री सम्मान निधि की सहायता राशि जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed