फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   khrid -Darauli bridge will increase by 200 meters, the inquiry committee recommended

खरीद-दरौली पुल की बढ़ेगी 200 मीटर लंबाई, जांच कमेटी ने की संस्तुति

Wed, 09 Feb 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
khrid -Darauli bridge will increase by 200 meters, the inquiry committee recommended
बलिया। सरयू नदी में निर्माणाधीन खरीद-दरौली घाट पुल की लंबाई बढ़ाने को लेकर सेतु निगम तैयारी में है। लोक निर्माण विभाग ने पिलर की संख्या बढ़ाने के लिए प्रस्ताव लखनऊ मुख्यालय को भेजा था। शासन के निर्देश पर कुछ दिनों पहले पांच सदस्यीय राज्य स्तरीय कमेटी ने मौके की जांच की और इसको लेकर संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो पुल की लंबाई करीब 200 मीटर बढ़ेगी और इसके लिए दो अतिरिक्त पिलर बनाने का प्रस्ताव है। बताया जाता है कि परियोजना के विलंब से शुरू होने व इसी बीच कटान तेज होने के कारण यह समस्या आई है। 1.542 किमी लंबे खरीद-दरौली पुल की स्वीकृति शासन से 2016 में हुई थी। तत्कालीन सपा सरकार ने इस बाबत 17 करोड़ रुपये रिलीज भी कर दिया था। 169 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण काफी विलंब से शुुरू हुआ। पुल को मार्च 2022 तक पूर्ण किया जाना था। लेकिन नदी के मिजाज और निर्माण की सुस्त गति के कारण अब तक इसके सभी पाए नहीं बन पाए हैं। वहीं पुल की रिवाइज्ड लागत बढ़ कर 187 करोड़ हो गई है। अधिकारियों के अनुसार इसे दिसंबर 2022 तक पूरा कर संचालन शुरू करने का लक्ष्य है। सरयू के कटान को देखते हुए सेतु निर्माण निगम ने शासन से दो अतिरिक्त पाए के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। सरकार ने मुख्य अभियंता सेतु लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। करीब 10 दिनों पहले कमेटी ने मौका का निरीक्षण किया था और माना था कि अगर पुल की लंबाई नहीं बढ़ाई गई तो यह परियोजना अधर में लटक सकता है। कमेटी की ओर से करीब 200 मीटर पुल की लंबाई बढ़ाने की संस्तुति की गई है। हालांकि शासन की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

----------
प्रोजेक्ट के विलंब से शुरू होने के बीच हुए कटान से मौके की भौगोलिक स्थिति में बदलाव हो गया। पुल की लंबाई बढ़ाने के प्रस्ताव पर शासन से गठित कमेटी भी जांच कर चुकी है। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतराज, प्रोजेक्ट मैनेजर, उत्तर प्रदेश सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed