फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kho-Kho Championship

खो-खो चैंपियनशिप शुरू

Sun, 06 Nov 2016 11:35 PM IST
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kho-Kho Championship
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्‍त करते जिला क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह।

विज्ञापन
सनबीम स्कूल में सीबीएसई नई दिल्ली के दिशा निर्देशन में कलस्टर फाइव खो-खो प्रतियोगिता के तीन दिवसीय चैंपियनशिप का शुभारंभ रविवार को मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने तुलसी वेदी पर दीप प्रज्जवलन तथा सीबीएसई खेल ध्वज का ध्वजारोहण करके किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि लक्ष्मीशंकर सिंह जिला क्रीड़ाधिकारी, बलिया तथा सम्माननीय अतिथि श्री आशीष राय, डीन सनबीम सनसिटी, वाराणसी भी उपस्थित रहे।

छात्र-छात्राओं ने गणेश स्तुति एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति कर सभी अतिथियों, दर्शकों एवं प्रदेश स्तर पर आए प्रतिभागियों का मन मोहते हुए उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कलस्टर फाइव खो-खो प्रतियोगिता के आयोजन को इस विद्यालय एवं जनपद के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह भी कहा कि आधुनिक परिवेश में बच्चों के मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास हेतु खेल आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए खेल की अनिवार्यता पर बल दिया तथा देश के लिए कुछ कर दिखाने के लिए आह्वान किया। सनबीम एडूसर्व वाराणसी से आये आशीष राय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हार-जीत से अलग हटकर खेल भावना को प्रदर्षित करने को कहा। उद्घाटन मैच आरके मिशन स्कूल, बलिया तथा सेंट जेवियर्स स्कूल, बलिया के प्रतिभागियों के बीच हुआ। कार्यक्रम का संचालन अंशु यादव, श्रृंगी उपाध्याय, यशस्वी, अमित एवं प्रियांशु सोनी ने किया। इस दौरान  डॉ. कुंवर अरूण सिंह सीबीएसई पर्यवेक्षक जितेंद्र शर्मा, संजय कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष दयाशंकर वर्मा, सचिव अरूण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed