फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kayastha society gave up to remove encroachment from the temple

मंदिर से अतिक्रमण हटाने के लिए कायस्थ समाज ने दिया धरना

Mon, 18 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kayastha society gave up to remove encroachment from the temple
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भृगु आश्रम स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में अवैध निर्माण कार्य को रोकने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को धरना दिया। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने धरनारत लोगों को आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार को आगाह किया कि यदि हमारे इष्टदेव की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को तत्काल ध्वस्त नहीं किया गया तो समस्त कायस्थ समाज सड़क से सदन तक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कहा कि प्रदेश सरकार मंदिर का हवाला देकर सत्ता में आई और इसी सरकार में कायस्थों के मंदिर पर अवैध अतिक्रमण हो रहा है और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मौन है। उन्होंने मांग किया कि चित्रगुप्त मंदिर की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए। मंदिर परिसर हो चुके अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त किया जाए। मंदिर की भूमि पर काबिज अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई किया जाए। धरना देने वालों में अमित श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री नारद राय, ओपी लाल, पवन लाल, आशीष श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, सुशीला व शिप्रांत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed