फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kasturba school is being built with four crores, there is no road

Ballia News: चार करोड़ से बन रहा कस्तूरबा विद्यालय, रास्ता ही नहीं

Sat, 15 Feb 2025 08:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Kasturba school is being built with four crores, there is no road
इंदरपुर। पीएमश्री, मुख्यमंत्री माॅडल स्कूल के बाद अब नगरा में कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिस गति से निर्माण चल रहा है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बहुत जल्द ही नगरावासियों को कस्तूरबा विद्यालय की सौगात मिल जाएगी। लेकिन विद्यालय जाने के लिए रास्ता ही नहीं है।
विज्ञापन

चार करोड़ की लागत से नगरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 ब्राह्मणपुरा में एकेडमिक ब्लाॅक व हाॅस्टल का निर्माण चल रहा है। विद्यालय पर छात्रों के आने जाने के लिए रास्ता नहीं है। निर्माणाधीन स्कूल भवन के चारों तरफ किसानों की जमीन है। उत्तर तरफ ईंट भट्ठा संचालित हो रहा है। निर्माण की सामग्री इसी भट्ठे के रास्ते पहुंच रही हैं। स्कूल भवन बन जाने के बाद रास्ते की दिक्कत होगी। यह उच्चीकृत विद्यालय है, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के छात्र निशुल्क शिक्षा ग्रहण करेंगे। लैब, कंप्यूटर व लाइब्रेरी से सुसज्जित इस विद्यालय में छात्रों के लिए फ्री आवास व भोजन की व्यवस्था होगी। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस है। विद्यालय का निर्माण कार्य दिन रात चल रहा है। कस्तूरबा विद्यालय को लेकर क्षेत्रवासियों, अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है। युवा शिक्षक राजबहादुर सिंह का कहना है कि कस्तूरबा विद्यालय का निर्माण होने से गरीब छात्र जो महंगी फीस के कारण शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते हैं वे निशुल्क पढ़ाई कर सकेगें। कृष्णा उपाध्याय का कहना है नगरा में बन रहा कस्तूरबा विद्यालय इस क्षेत्र के छात्रों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि विद्यालय का निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। इसका शुभारंभ जल्द ही किया जाएगा। किसानों से अनुरोध कर रास्ते के लिए जमीन ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed