बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, समाजवादी चिंतक एवं लोहिया के शिष्य, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रखर वक्ता पंडित काशीनाथ मिश्र की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि उनका जीवन अत्यंत सादगीपूर्ण एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने बलिया नगर विधानसभा के साथ बांसडीह विधानसभा का भी प्रतिनिधित्व किया था। पंडित नारायण दत्त तिवारी, विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं श्रीपति मिश्र के मंत्रिमंडल में रहकर विभिन्न मंत्रालयों का संचालन किया। वे वास्तव में जनता के सच्चे सेवक थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सत्यप्रकाश उपाध्याय मुन्ना, संतोष चौबे, रुपेश चौबे, विजेंद्र पाण्डेय मुखिया, आरिफ खान, सुशील श्रीवास्तव रहे। पंडित काशी नाथ मिश्र के छोटे पुत्र विजय मिश्र ने आभार व्यक्त किया।