फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kashi Vidyapeeth BA BSc out pamphlets

काशी विद्यापीठ में बीए बीएससी के परचे आउट

Mon, 27 Apr 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 27 Apr 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth BA BSc out pamphlets
दोनों वर्षों की गणित की परीक्षा के द्वितीय प्रश्न पत्रों को बलिया में बिकते पाया गया। बलिया प्रशासन की सूचना पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पी नाग ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश ने बताया कि अब यह परीक्षाएं सात मई को होंगी।
विज्ञापन


विद्यापीठ में बीए और बीएससी के प्रथम और द्वितीय वर्ष के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षाएं दो पालियों में होनी थीं। प्रथम वर्ष के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा सुबह 7:30 से 10:30 तक और सेकेंड ईयर के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा 2:30 से शाम पांच बजे तक होनी थी। दोपहर के वक्त बलिया जिला प्रशासन ने विद्यापीठ प्रशासन को इन परीक्षाओं से पहले ही प्रश्नपत्र बाजार में बिकने की जानकारी दी। परचा आउट होने की जानकारी मिलने के बाद विद्यापीठ प्रशासन सकते में आ गया।
विज्ञापन



कुलपति के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुन्नीलाल की अध्यक्षता में नंदलाल, राकेश मिश्रा की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। परीक्षा नियंत्रक रजिस्ट्रार ओम प्रकाश ने बताया कि इस मामले में एसपी बलिया से कुलपति ने बात की है। बलिया पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पर्चा आउट होने से निरस्त इन विषयों की परीक्षाएं अब सात मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed