फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kantan victims surrounded the leader of the opposition

कटान पीड़ितों ने नेता िवपक्ष को घेरा

Tue, 22 Aug 2017 11:08 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 22 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kantan victims surrounded the leader of the opposition
ककरघट्टा गांव में नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी का घेराव करते ग्रामीण और मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी। - फोटो : ballia
नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी को मंगलवार को उस समय ग्रामीणों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा, जब वह मनियर क्षेत्र के ककरघट्टा में घाघरा की कटान देखने के लिए पहुंचे थे। उनके पहुंचते ही ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और आरोप लगाया कि पिछली ही सरकार की देन है कि हम सब का घर कटान की जद में है। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए उनका घेराव किया। महिलाएं खासी नाराज दिखीं। किसी तरह रामगोविंद चौधरी लोगों को समझाबुझा कर वहां से निकल सके।
विज्ञापन


 मनियर बलिया घाघरा की कटान के रडार पर चल रहे ककरघटा खास गांव का निरीक्षण करने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक व नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी को ग्रामीणों व महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। नेता ने जई को जमकर कोसा व उच्च अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कटान का मौका मुआयना किया व गांव को बचाने का हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
गांव की महिलाओं और पुरुषों ने जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधि का मुर्दाबाद का नारा भी लगाया। ग्रामीणों का नेता प्रतिपक्ष पर आरोप था कि गांव बचाने के लिए कई बार गुहार लगाई गई लेकिन आपके द्वारा कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि गांव बचाने का काम वर्तमान सरकार की है, मैं विपक्ष का नेता हूं, मेरी सरकार नहीं है। आपकी आवाज विधानसभा में गूंजेगी।

इस मौके पर एडीएम मनोज सिंघल, डीएसओ विनय सिंह, एसडीएम बाँसडीह अनिल कुमार चतुर्वेदी के साथ ही स्‍थ्‍ाानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed