{"_id":"619fcc52810443293c48d6a5","slug":"kanphod-dj-playing-in-weddings-children-are-unable-to-read-ballia-news-vns6245257159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों में बज रहा कानफोड डीजे, नहीं पढ़ पा रहे हैं बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों में बज रहा कानफोड डीजे, नहीं पढ़ पा रहे हैं बच्चे
विज्ञापन
बलिया। शादियों के सीजन में शहर के कई इलाकों में रात 10 बजे के बाद तक कानफोडू डीजे बज रहा है। सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने में एक सप्ताह भी नहीं बचा है, ऐसे में डीजे की तेज आवाज से बच्चे पढ़ाई तक नहीं कर पा रहे है। बुजुर्ग और दिल के मरीज इसकी आवाज से बेचैन हो रहे हैं, क्योंकि विवाह घर निर्धारित से तेज आवाज में डीजे बचा रहे हैं।
जिले में करीब 175 पंजीकृत विवाह घर हैं। इसमें ज्यादातर शहरी हैं। इन दिनों लगातार सहालग है। शादी के सीजन में तेज आवाज में कई विवाह घर डीजे बजा रहे हैं। रात 12 बजे तक शादी में शिरकत करने वाले लोग डीजे पर डांस कर रहे हैं। सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। परीक्षार्थी रात-रात तक रिवीजन करते रहते हैं। डीजे की तेज आवाज से उनका ध्यान भटक जाता है। ऐसे में वह सही से रिवीजन नहीं कर पा रहे हैं। डीजे की तेज आवाज बुजुर्ग और दिल के मरीजों को बेचैन कर रही है। ज्यादा देर तक तेज आवाज से उन्हें घबराहट होने लगती है।
विवाह घरों में रात दस बजे तक ही डीजे बजाने का नियम है। आवाज भी तय है। इसकी जानकारी सभी विवाह घर संचालकों को दी गई है। यदि कोई नियम के खिलाफ जाएगा तो कार्रवाई होगी। लोग नजदीकी पुलिस थाने के नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
-प्रदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट, बलिया।
-----
यहां करें शिकायत
रात दस बजे के बाद और बहुत तेज आवाज में कोई डीजे बजा रहा है, जिससे आपको परेशानी हो रही है तो 112 नंबर पर फोन कर या फिर पास के थाने को सूचना दे सकते हैं। तुरंत ही पुलिस, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
------
90 डेसिबल से ऊपर की आवाज कान को नुकसान पहुंचा सकती है। लगातार तेज आवाज बनी रहने से सुनने की क्षमता कम हो सकती है।
-डॉ. मिथिलेश सिंह, वरिष्ठ ईएनटी रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल बलिया।
-----
तेज आवाज से बुजुर्ग, ह्रदय रोगियों को घबराहट, दिल की धड़कन की गति बढ़ सकती है। तेज आवाज में तनाव से हार्ट अटैक भी आ सकता है।
-डॉ.संतोष कुमार, हार्ट स्पेशिलिस्ट,अपूर्व हर्ट केयर क्लिनिक, बलिया।
---
विवाह घरों में देर रात तक बजने वाली डीजे के आवाज से ध्यान भटकता है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो जाती है।
अवनीश सिंह, छात्र, टीडी कालेज, बलिया।