फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kalash Yatra taken out with drums, drums

ढोल, नगाड़े के साथ निकाली गई कलशयात्रा

Sat, 01 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with drums, drums
गायत्री शक्तिपीठ परिसर में आयोजित यज्ञ के कलश यात्रा के दौरान आगे-आगे मशाल लेकर चलते गायत्री परि? - फोटो : BALLIA
बलिया। शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से मां गायत्री के प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव पर 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए शनिवार को महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण से भव्य कलशयात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए भृगु ऋषि के मंदिर में पहुंची। यहां हरिद्वार से आए विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार से देवी देवताओं का आह्वान कर कलश पूजन व जल भराया।
विज्ञापन

महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में एक से चार जनवरी तक होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु गायत्री शक्तिपीठ पहुंचे। शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने मुख्य अतिथि नगर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा व बीचलाघाट चौकी इंचार्ज अमरजीत यादव को तिलक लगाकर स्वागत किया। विश्व कल्याण के लिए मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया। आगे-आगे नौ कन्याएं कलश लिए चल रहीं थीं। गायत्री माता स्वरूप में कन्या, शिव-पार्वती रूप में रथ में बैठी कन्याओं ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रसन्न मुद्रा में मनमोहक दिख रही थीं। शंख नगाड़े व ढोल के बीच मां गायत्री के साथ अन्य देवी-देवताओं के गगन भेदी जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। महाबीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ गंगाजी मार्ग से निकल कर चमनसिंह बाग रोड, लोहापट्टी चौक, सिनेमा रोड, हनुमान मंदिर, बालेश्वर मंदिर से नया चौक, चित्रगुप्त रोड से भृगु ऋषि के आश्रम पहुंची। वहां देव संस्कृत विश्वविद्यालय शान्तिकुंज हरिद्वार के एसोसिएट प्रोफेसर डा.गायत्री किशोर त्रिवेदी, दिनेश पटेल, दयानंद शिववंशी, संगीत के आचार्य हरि चौधरी, मनीष व भूषण की ओर से देव आह्वावान कर कलश पूजन किया गया। सतीश चंद कालेज होते हुए मालगोदाम, रेलवे स्टेशन, गुदरी बाजार होकर यात्रा गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। यहां कलश स्थापना की गई। जगह- जगह फूल वर्षा कर स्वागत कर जलपान कराया गया। इस दौरान यज्ञ सुरक्षा दल के साथ पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।

गायत्री शक्तिपीठ परिसर में आयोजित यज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाएं।

गायत्री शक्तिपीठ परिसर में आयोजित यज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाएं।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed