फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kalash Yatra taken out for Shrimad Bhagwat Katha

श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली कलश यात्रा

Sun, 14 Feb 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out for Shrimad Bhagwat Katha
बैरिया क्षेत्र स्थित महाराज बाबा मठिया परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के निकाली गई कलश यात्र - फोटो : BALLIA
बैरिया(बलिया)। चक गिरधर तिवारी के मिल्की स्थित महाराज बाबा समाधि स्थल पर रविवार को श्रीमद्भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बीन के टोला, जगन के डेरा, कोटवां हॉस्पिटल मोड़, रानीगंज होते हुए सतीघाट बहुआरा गंगा तट पहुंचे। यहां से कलश में गंगाजल भरकर यज्ञ मंडप में पहुंचे। 15 फरवरी को वेदी पूजन व कथा का शुभारंभ होगा। 16 फरवरी को वसंत पंचमी उत्सव व महाराज बाबा अवतरण समारोह आयोजित किया जाएगा। पूर्णाहुति, ब्रह्मभोज व संत विदाई 24 फरवरी को होगी। मठिया के महंत सतीश दास महाराज ने बताया कि प्रवचनकर्ता पंडित सुनील पांडेय, सत्यनारायण दास व बुलेट बाबा द्वारा 15 से 24 फरवरी तक प्रवचन भी होगा।
विज्ञापन

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा
सुखपुरा। क्षेत्र के बोड़िया ग्राम के माया ब्रह्म स्थान पर आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए रविवार को कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने हाथों में गंगाजल से भरे कलश लेकर भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा सोबईबांध होते हुए सुखपुरा पहुंची, जहां पूरे गांव का भ्रमण करते हुए मां भगवती मंदिर व संत यतीनाथ मंदिर पहुंच पूजन अर्चन कर कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थान पहुंची। इसमें यज्ञ के आयोजक बाल संत श्रीहरिदास महाराज, विजय दास महाराज, पंडित विनय कुमार शुक्ला, सच्चिदानंद पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed