फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kalam's death distressed showing everyone

कलाम के निधन से हर कोई दिखा व्यथित

Tue, 28 Jul 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 28 Jul 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kalam's death distressed showing everyone
पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन से जिले में हर कोई असहज दिखा। हर वर्ग उन्हें अपने लिए प्रेरणास्रोत बता रहा था। निधन पर लोग बोले कि इससे देश को अपूरणीय क्षति हुई है। जिले भर में स्कूलों में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। पूरे दिन शोक संवेदनाओं का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


स्कूलों से लेकर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में शोक सभा की गई। नगर के बहेरी स्थित दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल प्रांगण में स्कूल खुलने के समय छात्रों एवं शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डा. कलाम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला  गया। स्कूल के प्रबंधक शाहिद खां ने कहा कि डा. कलाम कोई साधारण व्यक्ति नहीं थे। वह मिसाइल मैन के रूप वर्षों-वर्षों तक याद किए जाएंगे।
विज्ञापन


उनके न रहने से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है। इसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है। इसी क्रम में अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल में डा. कलाम के निधन पर शोक सभा की गई। छात्रों और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के निदेशक कुंवर अरुण सिंह ने कहा कि डा. कलाम ने कहा था कि मेरे मरणोपरांत अवकाश घोषित करने के बजाए एक अतिरिक्त दिवस कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर शोक के बाद भी बच्चों की शिक्षा बाधित नहीं की गई। प्रधानाचार्य  रजनीश सिंह ने भी डा. कलाम के निधन पर शोक जताया। कुंवर सिंह इंटर कालेज के कृषि फार्म में डा. कलाम के निधन पर शोकसभा की गई। इसमें एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने डा. कलाम के निधन को पूरे देश के लिए क्षति बताया। कहा कि परमाणु के क्षेत्र में उन्होंने जो मिशाल पेश किया था, उसे नहीं भुलाया जा सकता है। सभा में ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, डा. अमित, मनोज सिंह, अनिरुद्ध सिंह, सुरेंद्र  कनौजिया, कमता सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed