फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jyoti, Ayan, Diksha, and Rahul emerged victorious at the Phephana Sports Festival.

Ballia News: फेफना खेल महोत्सव में ज्योति, अयान, दीक्षा और राहुल ने मारी बाजी

Sun, 25 Oct 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Jyoti, Ayan, Diksha, and Rahul emerged victorious at the Phephana Sports Festival.
चिलकहर क्षेत्र के पियरिया गांव में आयोजित जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव के क्लस्टर-दो की प
चिलकहर/फेफना। जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव के क्लस्टर-दो की प्रतियोगिताओं का आगाज शनिवार को चंद्रशेखर स्टेडियम, पियरियां में हुआ। एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में जूनियर बालिका वर्ग में ज्योति गुप्ता प्रथम, नमिशा यादव द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग में अयान खान ने पहला, आरिफ अंसारी ने दूसरा और जिशान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में दीक्षा प्रथम, आराध्य द्वितीय और अनुष्का तृतीय रहीं। वहीं, सब जूनियर बालक वर्ग में राहुल यादव ने पहला, आदित्य पासवान ने दूसरा और जिगर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तहत कबड्डी के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जूनियर बालक वर्ग में किसान इंटर कॉलेज, जगदीशपुर की टीम ने पियरियां को 13-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, बालिका वर्ग के फाइनल में सिंहाचावर की टीम ने किसान इंटर कॉलेज को 12-8 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्साकशी के मुकाबले भी रोमांचक रहे। जूनियर बालक वर्ग में रामलाल इंटर कॉलेज, पियरियां की टीम ने सिंघाचावर खुर्द को 2-1 से हराया। जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में किसान इंटर कॉलेज, जगदीशपुर की टीम ने सत्यम शिवम सुंदरम, बहादुरपुर को पराजित किया।

-------------------------------------
पूर्व पीएम चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण किया
चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पूर्व मंत्री एवं खेल महोत्सव के आयोजक उपेंद्र तिवारी ने अमरजीत सिंह के साथ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सच्चिदानंद राय, विनय राय, अनूप राय, मोहम्मद शमशाद, रोहित राजभर, शिवदयाल यादव, सचिन उपाध्याय, अजय यादव, दीपक कुमार सिंह, सरदार वर्मा, सीमा देवी, नूरजहां और पंकज कुमार यादव सहित अन्य ने निभाई। अतिथियों का स्वागत पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed