फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jumkr picking out half the population of the village parliament

गांव की संसद चुनने झूमकर निकली आधी आबादी

Sat, 05 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 05 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jumkr picking out half the population of the village parliament
 कभी वक्त था कि चुनाव के दिनों में बहू-बेटियां घर  की दहलीज लांघकर वोट डालने नहीं जाती थी। लेकिन बदलते जमाने के साथ सब कुछ बदल गया और आज की  स्थिति यह है कि हर पोलिंग बूथों पर पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की लंबी  कतार लग रही है।
विज्ञापन


शनिवार को कुछ इसी प्रकार का नजारा तीसरे चरण के चुनाव  के क्रम में गड़वार, हनुमानगंज, दुबहर और सोहांव ब्लाक अंतर्गत विभिन्न  गांवों के पोलिंग बूथों पर देखी गई। ग्राम पंचायत चुनाव में हर पोलिंग  बूथों पर महिलाओं की अप्रत्याशित भीड़ ने एक चीज तो साबित कर ही दिया कि  लोकतंत्र के इस पर्व में वह भले ही कभी पीछे थी। लेकिन अब और नहीं । वह मत डालेगी और विकास पुरूष का ही चुनाव करेगी। प्रत्याशी तथा उनके समर्थक भी  कहां पीछे रहे। दादा, चाचा, भैया से ज्यादा दादी, चाची और भाभी को ज्यादा  तवज्जो दी। घर से रिक्शा, गाड़ी से बुलाकर ले आए फिर मतदान करने के बाद  वापस घर तक छोड़े।
विज्ञापन


हनुमानगंज ब्लाक अंतर्गत उमरगंज में मतदाता आएशा खातून  बताती है कि लोकतांत्रिक देश की नागरिक होने के नाते मतदान करना मेरा मौलिक  अधिकार है। समाज तथा राष्ट्र का विकास इसी में निहित है और इस त्योहार में  खुद को शामिल कर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। वहीं बहेरी  निवासी मीना देवी का कहना है कि ग्राम प्रधान के चुनाव को अन्य चुनाव की  अपेक्षा मैं ज्यादा तवज्जो देती हूं। क्योंकि हमें पहले गांव में अच्छी सड़क चाहिए, राशन चाहिए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed