फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Joint survey conducted for construction of overbridge

Ballia News: ओवरब्रिज के निर्माण के लिए हुआ संयुक्त सर्वेक्षण

Tue, 23 Sep 2025 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Joint survey conducted for construction of overbridge
वाराणसी-छपरा रेल खंड स्थित बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के फाइव स्पेशल गेट पर ओवर ब्रिज निर्माण को ल
बांसडीह रोड। रेल ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे, सेतु निगम और वन विभाग ने बांसडीह रोड बाजार सहित रेलवे क्रॉसिंग फाइव स्पेशल गेट का संयुक्त सर्वेक्षण किया। इस प्रक्रिया में पर्यावरणीय मंजूरी, भूमि अधिग्रहण, और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय जैसी चुनौतियों पर ध्यान दिया गया। रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे लाइन से 110 मीटर के दायरे तक पैमाइश की कई
विज्ञापन

टीम ने पहले फाइव स्पेशल गेट के दोनों तरफ सर्वेक्षण किया और नापी की। परियोजना प्रबंधन आरए राय ने बताया कि शासन के निर्देश पर सर्वे का कार्य तेजी चल रहा है। बताया कि जहां भी रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण किया है, उसे हटाया जाएगा। बताया कि ओवरब्रिज निर्माण के लिए रिपोर्ट तैयार करने में रेलवे की भूमिका आवश्यक है। ओवरब्रिज बनाने के लिए संयुक्त रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल अभी तक की नापी में रेल विभाग, सेतु निगम, वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उधर नापी के दौरान रेल भूमि पर कई दुकानें मिली। पैमाइश में रेलवे की भूमि घर के भीतर तक चली गई। अधिकारियों ने बातचीत के दौरान बताया कि रेल भूमि पर जो भी दुकानदार या गृह स्वामी अतिक्रमण किए है उसे हटाया जाएगा। साथ ही दिउली से बांसडीह रोड बाजार में आने वाले मार्ग चलता रहेगा। उसे बंद नहीं किया जाएगा। रेलवे की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर छाता रेंज के वन दारोगा भीम सिंह ने बताया कि ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर फाइव स्पेशल गेट से सोनवानी मार्ग स्थित बाजार में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर तक और सहतवार मार्ग स्थित स्थानीय बाजार के विद्युत ट्रांसफार्मर दिउली मार्ग तक व क्रॉसिंग के पश्चिम कोल्ड स्टोरेज समीप मध्य सड़क से 9 मीटर के दोनों तरफ दायरे में सभी पेड़ काटने के लिए सर्वे कर रिपोर्ट वन निगम को भेज दी गई है। विद्युत उप केंद्र टकरसन के अवर अभियंता धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर दायरे में आने वाले सभी विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर हटाए जाएंगे। इसका स्टीमेट अधिशासी अभियंता को भेज दिया गया है। वहां से निर्देश आने के बाद ही विद्युत तार पोल ट्रांसफार्मर हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed