{"_id":"5f8885b88ebc3eefa77731ed","slug":"jncu-excels-in-limited-resources-vc-ballia-news-vns5530659158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमित संसाधनों में जेएनसीयू ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन: वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमित संसाधनों में जेएनसीयू ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन: वीसी
विज्ञापन
बलिया। जननायक च्रद्रशेखर विश्वविद्यालय के पास सीमित संसाधन अवश्य हैं, लेकिन हमारे उत्साह में कोई कमी नहीं है। हम विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और इसके सुखद परिणाम में भी सामने आ रहे हैं। उक्त बातें कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय ने कहीं। वे बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय परिसर में पत्रकारों से बात कर रहीं थी।
उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में परीक्षा चल रही है, जबकि जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय ने तय समय से पहले नकल विहीन परीक्षा कराकर एक मिसाल कायम की है। यही नहीं, इस विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के अधिकांश परीक्षाफल भी घोषित कर दिए हैं और शेष पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल भी 20 अक्टूबर तक घोषित कर दिए जाएंगे। कहा कि जेएनसीयू सबसे पहले रिजल्ट घोषित करने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। इसके लिए कुलपति ने मूल्यांकन प्रभारी डॉ अरविन्द नेत्र पाण्डेय और अन्य प्राध्यापकों, अधिकारियों- कर्मचारियों को धन्यवाद भी दिया।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर और सबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नात्तकोत्तर प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दीगयी है। प्रयास है कि 30 अक्टूबर तक प्रवेश पूरा करके एक नवम्बर से कक्षाओं का संचालन आरम्भ कर दिया जाए। पीएचडी के संदर्भ में कहा कि विद्यर्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। वीसी ने कहा कि नवम्बर में पीएचडी के विद्यार्थियों की परीक्षा संभावित है। बलिया की विभूतियाँ फोरम का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे जुड़ी विभूतियों का हमें काफी सहयोग मिल रहा। कहा कि सरकार के सहयोग से हम कौशल विकास के संदर्भ में काम कर रहे हैं। यहास मशरूम, सोलर लैम्प, टिकुली आधारित उद्योगों के प्रशिक्षण की योजना भी कौशल विकास केंद्र के माध्यम से चलाई जा रही है।