फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jitendra, Deepak, Vinita won the race

दौड़ में जितेंद्र, दीपक, विनीता ने बाजी मारी

Thu, 25 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jitendra, Deepak, Vinita won the race
गड़वार/बैरिया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत युवा कल्याण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के बालक और बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गड़वार ब्लॉक के जिगनी खास गांव में दौड़, लंबी कूद, कब्बडी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराई गई। उद्घाटन प्रधान रामप्रवेश ने किया। 400 मीटर दौड़ में दीपक यादव (जिगनी खास), 1600 मीटर दौड़ में जितेंद्र यादव (पियरिया) प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद में प्रिंस यादव (जिगनी खास) प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी के फाइनल मैच में जिगनी खास के खिलाड़ियों को हराकर पियरिया ने जीत दर्ज की। कुल 140 प्रतियोगियों ने खेल स्पर्धा में प्रतिभाग किया। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय विजेताओं को प्रमाण पत्र, मेडल व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राकेश कुमार सिंह, चंदन सिंह, राजेश सिंह, राकेश यादव आदि उपस्थित रहे। वहीं,
विज्ञापन

बैरिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी इंटर कालेज दलन छपरा के परिसर में और जूनियर हाईस्कूल तालिबपुर के प्रांगण में हुआ। मुरली छपरा ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह ने उद्घाटन किया। तालिबपुर में हुई प्रतियोगिता में बालिकाओं की दौड़ में हेमन्तपुर निवासी विनीता कुमारी ने 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड़ में रागिनी प्रथम स्थान पर रहीं। बालकों की 100 मीटर में नितेश प्रथम, वीर प्रताप दूसरे अमन तीसरे, 200 मीटर में आदित्यराज प्रथम, कृष्णा दूसरे और सनी तीसरे, 800 मीटर में अनिकेत पहले, अजीत दूसरे, अजय तीसरे स्थन पर रहे। 400 में रोहित पहले, सुग्रीव दूसरे, धमेंद्र तीसरे, 1600 में हरगोविंद पहले, शीबू दूसरे और राकेश तीसरे स्थान पर रहे। कुश्ती में कन्हैया और रागिनी ने बाजी मारी। कबड्डी में तालिबपुर पहले और हेमंतपुर दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलनछपरा में 200 मीटर में प्रथम दीपक सिंह, दूसरे स्थान पर अभिषेक सिंह, ती,रे स्थान पर रवि रहे। 800 मीटर की दौड़ में रजनीश यादव प्रथम, महावीर कुमार द्वितीय, अजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर की दौड़ में प्रिंस कुमार सिंह प्रथम, छोटू यादव द्वितीय व रितिक सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में तेज बहादुर प्रथम, हिंमशू दूसरे और मोनू तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में 200 मीटर की दौड़ में प्रियंका प्रथम, आर्या दूसरे और कुमकुम तीसरे स्थान पर रहीष 400 दौड़ में इंदू वर्मा प्रथम, सलोनी द्वितीय व रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं। कुस्ती में नितेश और प्रियंका विजेता रहीं। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मधुकर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed