फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jila panchayat sadasya reached police station after kidnapping incident in ballia

बलिया: खुद थाने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य रमेश वर्मा, तीन लोगों पर अपहरण का हुआ था मुकदमा

Fri, 02 Jul 2021 12:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 02 Jul 2021 12:15 PM IST
सार

बलिया जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अकटहां निवासी वार्ड नं-10 के जिला पंचायत सदस्य रमेश वर्मा कई दिनों से लापता थे। इस मामले में पिता ने तीन के खिलाफ बांसडीहरोड थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अब वह खुद थाने पहुंच गए।

विज्ञापन

विस्तार

बलिया जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अकटहां (छितौनी) से वार्ड-10 के जिला पंचायत सदस्य रमेश वर्मा खुद के अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के बाद गुरुवार को बांसडीह रोड थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया।

विज्ञापन


वहीं जिला पंचायत सद्स्य का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें कहा गया है कि स्वेच्छा से रिश्तेदारी में घूमने गए थे। उन्हें पता चला कि उनके पिता ने तीन लोगों के खिलाफ उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि उन्हें किसी ने कहीं भी जबर्दस्ती नहीं रोका था। जिला पंचायत सदस्य के थाने पहुंचने के बाद पुलिस भी सकते में आ गई।
विज्ञापन


वहीं, सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम भी थाने आ गया। कुछ देर के लिए काफी गहमा-गहमी रही। सीओ बांसडीह अशोक त्रिपाठी सुखपुरा पुलिस के साथ थाने पहुंच गए। पुलिस ने सख्ती से सभी को थाने से बाहर कर दिया। पुलिस ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य रमेश वर्मा से अपहरण मामले में पूछताछ की गई है। अभी मामले में छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed