फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jewelry, TV and valuables stolen from Asha worker's house

आशा बहू के घर चोरों ने नगदी समेत लाखों के गहनें उड़ाए

Fri, 21 Aug 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Jewelry, TV and valuables stolen from Asha worker's house
बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर में बृहस्पतिवार की रात चोर आशा कार्यकर्ता के घर में छत के रास्ते घुसकर आभूषण, एलईडी टीवी, वूफर सिस्टम, कीमती साडि़यां आदि सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

ज्ञानपुर निवासी तेजबहादुर सिंह बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद सपरिवार छत पर सोने चले गए । इसी बीच रात को चोर छत के सहारे घर के अंदर घुस गए और दो कमरों में बक्से में रखे गहने व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त तेज बहादुर सिंह की पत्नी मीरा देवी आशा कार्यकर्ता हैं। वे अपनी लड़की की शादी के लिए एक मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी, दो पायल बनवाई थी जिसे चोर उठा ले गए। इसके अलावा 20 नई कीमती साडि़यां, दो मोबाइल, पांच हजार नगद, एलईडी टीवी भी उठा ले गए। इसकी जानकारी रात को करीब एक बजे घरवालों को तब हुई जब छत पर सोते समय अचानक वर्षा आने पर सब लोग नीचे आए। घर के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed