फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   jari raha diploma engineers ka dharna

जारी रहा डिप्लोमा इंजीनियरों का धरना

Wed, 19 Oct 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 19 Oct 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
jari raha diploma engineers ka dharna
Protest Shimla
ग्रेड-पे सहित अन्य मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों का लोक निर्माण में चल  रहा धरना 23वें दिन भी जारी रहा। इंजीनियरों ने अपनी मांग को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद करते हुए कहा कि जूनियर इंजीनियर का प्रारंभिक ग्रेड-वेतन 4800 रुपये करने, 30 लीटर पेट्रोल के मूल्य के समतूल्य वाहन भत्ता प्रदान करने तथा सात, चौदह व बीस वर्ष के उपर प्रोन्नत वेतनमान देने एवं पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग की। 
विज्ञापन



धरना सभा को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष मनोज मोहन शर्मा ने कहा कि जिले के सभी विकास कार्य ठप करके समस्त डिप्लोमा इंजीनियर प्रांतीय खंड लोकनिर्माण बलिया के परिसर में हड़ताल के 23वें दिन बैठे हुए हैं। लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कवायद नहीं शुरू की गई। इंजीनियर पीपी राय ने कहा कि हमारी शत-प्रतिशत मांगें न्यायोचित हैं।
विज्ञापन


जिसे सरकार को हर हाल में पूरा करना होगा। कहा कि अगर मांगें पूर्ण नहीं की गई तो अब आरपार की लड़ाई छेड़ेंगे। इंजीनियर राम अक्षयवर पांडेय ने कहा कि सरकार की संवेदनहीनता तथा उदासीनता के चलते हम कर्मचारी पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। अब प्रदेश सरकार को बर्बाद करने की बारी आ गई है। इस मौके पर शशिकांत यादव, राहुल सिंह, सत्यवान सिंह सुमन, गणेश यादव, रिजवान अंसारी, वीरेंद्र कुशवाहा, तेज बहादुर पासवान, दुर्गेश सिंह यादव, संचालन सतीश चौहान ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed