फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Janeshwar Mishra was an extraordinary socialist warrior

असाधारण समाजवादी योद्धा थे जनेश्वर मिश्र

Sat, 22 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Janeshwar Mishra was an extraordinary socialist warrior
बलिया/बैरिया। छोटे लोहिया के नाम से मशहूर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि शनिवार को सपा और अन्य संगठनों ने मनाई। सपा जिला कार्यालय पर कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के जीवन एवं जुड़ी स्मृतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्रा समाजवादी विचारधारा के वाहक एवं स्पष्ट वक्ता के लिए युगों-युगों तक याद किए जाएंगे। सपा को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में छोटे लोहिया का योगदान अद्वितीय रहा है। उनकी स्मृतियों को अक्षुण बनाए रखने के लिए जनेश्वर मिश्र ग्राम विकास योजना चलाई गई। लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा पार्क बनाकर उनकी प्रतिमा की स्थापना की गई। पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा की स्व.जनेश्वर मिश्र बलिया के मिट्टी में पैदा हुए। साधारण परिवार में पले बढ़े। साधारण से दिखने वाले असाधारण समाजवादी योद्धा थे। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष डॉ. विश्राम यादव एवं संचालन जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेयऽकान्हजीऽ ने किया। जमाल आलम, धनजी यादव, जलालुद्दीन जेडी, अजय पाण्डेय, शशिकांत चतुर्वेदी, मनन दुबे, राकेश यादव, जुबेर, सोनू, राजेश यादव, चीकू खान, मदन वर्मा, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की 12वीं पुण्यतिथि जनेश्वर मिश्र पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। लोकतंत्र सेनानी द्विजेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि भारती राजनीति में डा. राम मनोहर लोहिया के बाद समाजवादी विचारों की मशाल को जनेश्वर ने मद्धम नहीं पड़ने दिया। उनके द्वारा जलाई गई समाजवादी विचारों की मशाल हमेशा जलती रहेगी। शुभ्रांशु शेखर पाण्डेय, अजीत मिश्रा, लक्ष्मण यादव, चन्द्रिका पासवान, सन्तोष शुक्ला, अविनाश यादव, राजू राजभर, आदि लोग मौजूद रहे। जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव शुभनथही में शनिवार को मनाई गई। मुख्य अतिथि बाबा धाम शुभनथही के व्यवस्थापक ध्रुवजी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पुरा जीवन गरीबों के लिए समर्पित था। वे छात्र राजनीति से ही गरीबों का हक दिलाने के लिये संघर्ष करते रहे। आज की राजनीति में ऐसे लोगोंका अभाव देखने को मिल रहा हैं। पूर्व राज्यमंत्री तारकेश्वर मिश्र ने आभार ब्यक्त किया। इस मौके पर अवध बिहारी ओझा, ओमप्रकाश यादव, अजय सिंह, तारा चंद शर्मा, शिवकुमार वर्मा, पीयूष ठाकुर, ओमप्रकाश मिश्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed