फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   janeshwar mishra ki jayanti mani

जनेश्वर मिश्र की जयंती

Fri, 05 Aug 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 05 Aug 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 84वें जन्म दिवस पर नगर सहित ग्रामीण इलाकों  में विविध कार्यक्रम किए गए। इस दौरान समाजवादी चिंतकों ने स्व. जनेश्वर  मिश्र को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला अस्पताल में काबीना मंत्री नारद  राय के पुत्र नवीन राय की अगुवाई ने नगर विस के कार्यकर्ताओं ने  मरीजों में फल वितरित किया।
विज्ञापन



फल वितरण के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने  जनेश्वर मिश्र पार्क में छोटे लोहिया का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस  दौरान नगर विधानसभा के कैंप कार्यालय चंद्रशेखर नगर में पुष्पांजलि अर्पित  कर केक काटा गया। जनेश्वर मिश्र उपवन में कार्यकर्ताओं ने मिश्र के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


इसके उपरांत आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। वहीं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्त ने भी अपने समर्थकों के साथ जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र उपवन पहुंचकर मिश्र के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से जनेश्वर मिश्र को जाना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके रग-रग समाजवाद में भरा हुआ था। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में प्रेमशंकर चतुर्वेदी, बब्लू तिवारी,  गौरव चौधरी, गुड्डू राय, अवधेश राय, बरमेश्वर यादव, कमलेश राय, जमाल आलम,  दारोगा सिंह, भीम यादव, रामप्रसाद जायसवाल, सिपाही यादव, बड़क यादव,  चंद्रिका पासवान, मनन दूबे, आशुतोष ओझा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विजेंद्र  मिश्र तथा संचालन मृत्युंजय राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed