फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jan Arogya Mela: 4192 patients treated, 20 referred

जन आरोग्य मेला: 4192 मरीजों का हुआ इलाज, 20 रेफर

Sun, 29 Oct 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela: 4192 patients treated, 20 referred
जनपद में सुबह और रात की ठंड लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। शहर से लेकर गांवों में संक्रमण व मच्छर जनित बीमारियों ने पांव पसार दिए है। मोहल्ले व गांवों में जल निकासी नहीं होेने से मच्छरजनित बीमारियों डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और सर्दी, जुकाम, खांसी सहित अन्य संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिले में अब तक डेंगू के करीब 250 मरीज से ऊपर मिल चुके हैं। जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। मेला में एलोपैथ, होम्योपैथ व आयुर्वेद के डाॅक्टरों ने मरीजों की जांच कर दवाओं का वितरण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयपति द्विवेदी ने बताया कि मेला में 4192 मरीजों का इलाज हुआ, 20 गंभीर मरीज जिला अस्पताल को रेफर हुए। इसमें 185 मरीज गोल्डेन कार्ड वाले रहे। नरहीं क्षेत्र के पीएचसी व न्यू पीएचसी पर जन आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर इलाज किया। ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार व सीएचसी प्रभारी डॉ. साकेत बिहारी शर्मा ने बताया कि कोटवा नारायणपुर 40, नसीरपुरकलां 25, कथरिया 27, चितबड़ागांव 26, सोहांव 57 मरीजों का जांच कर दवा वितरण किया गया। कोटवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट रजनीश कुमार उपाध्याय ने 22 रोगियों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed