फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jam ladder dredge groan from city

जाम के झाम से कराह रहा नगर

Sun, 14 Jun 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 14 Jun 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
Jam ladder dredge groan from city
आखिर जाम के झाम से नगरवासियों को कब मुक्ति मिलेगी, यही सवाल हर नगरवासियों के मन में कौंध रहा है। दरअसल अतिक्रमण जाम की प्रमुख वजह है और इसे हटाने में जिला प्रशासन और नपा प्रशासन का संयुक्त अभियान हर बार फेल हो जाता है। जाम की समस्या के मद्देनजर अतिक्रमण तो हटाया जाता है लेकिन अभियान के दो या तीन बाद ही हालत फिर जस की तस बन जाती है।
विज्ञापन


नगर के चित्तू पांडेय चौराहे से स्टेशन रोड मालगोदाम और गड़वार रोड तक, स्टेशन रोड से चौक, फिर चौक से गुदरी बाजार तक यही आलम यह है कि सुबह छह बजते-बजते यहां ठेले-खोमचेवालों का तांता लग जाता है। जब कोई बड़ा अधिकारी  आता है, हर रोड साफ हो जाते हैं।
विज्ञापन


सबसे दयनीय स्थिति स्टेशन रोड से चौक तक का है। यहां सड़क के बीचोबीच ठेले-खोमचेवाले लंबी कतार लगाते हैं। दूकानदार छह से आठ फीट तक सड़क जगह पर कब्जा किए हुए हैं। छात्रहित संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिंटू खान और कामरेड परमात्मानंद राय का कहना है कि जिला और नपा प्रशासन का संयुक्त अभियान सिर्फ कागजी कोरम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण मुक्त नगर बनाने के लिए हम प्रयासरत हैं। समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता है। इसके स्थायी समाधान पर कार्यवाही चल रही है। बीते दिनों कई जगह बुल्डोजर आदि के माध्यम से अतिक्रमण हटवाया गया था। उम्मीद है जल्द ही पूरा नगर अतिक्रमण मुक्त होगा और जाम के झाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। 
- संतोष कुमार मिश्र, ईओ (नपा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed