फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   jam

सोनौली-बलिया मार्ग पर छह घंटे तक लगा जाम

Wed, 09 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
jam
बेल्थरारोड। सोनौली-बलिया राजमार्ग पर बुधवार की सुबह वाहनों की आवाजाही से तुर्तीपार रेगुलेटर से उभांव ग्राम तक जाम लग गया। छह घंटे तक जाम में फंसे लोग परेशान हो गए। अपराह्न में जाकर जाम खत्म हुआ। बुधवार की सुबह घना कोहरा छाए रहने से तुर्तीपार रेगुलेटर के संकरे पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जो भागलपुर सेतु से उभांव गांव तक करीब दो किलोमीटर लंबा रहा। गौरतलब है कि तुर्तीपार रेगुलेटर पुल मार्ग संकरा है, जिससे केवल एक ही वाहन पुल से होकर गुजर सकते हैं। जबकि रेगुलेटर के दोनों तरफ डबल लेन सड़क है। संकरा पुल होने के चलते अब तक कई सड़क हादसे भी हो चुके हैं। ऐसे में वाहनों को पुल मार्ग से होकर एक ही तरफ से गुजरना पड़ता है। राजमार्ग पर हमेशा यातायात का दबाव बना रहता है। इसलिए आए दिन रेगुलेटर पुल के संकरे मार्ग के दोनों तरफ जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस राजमार्ग से होकर नेपाल, बिहार, बंगाल, असम आदि पूर्वोत्तर राज्यों को जाने के लिए वाहनों का तांता लगा रहता है। ऐसे में संकरा पुल मार्ग वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed