फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jail gates open, slogans of independence were raised

खुला जेल का फाटक, लगे आजादी के नारे

Fri, 19 Aug 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Jail gates open, slogans of independence were raised
बलिया बलिदान दिवस पर जिला कारागार से बाहर निकालते सेनानियों के परिजन। - फोटो : BALLIA
बलिया। बलिदान दिवस पर एक बार फिर 1942 के आंदोलन का यादें ताजी हुईं। समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से उतरने के बाद सीधे जिला कारागार पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान जेल का फाटक खुला और आजादी के नारे लगाते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके आश्रित बाहर निकले। मुख्यमंत्री ने सभी का माला पहना कर स्वागत किया। इसके बाद, अमर शहीद राजकुमार बाघ की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, विधायक केतकी सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी राजकरन नय्यर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन सेनानियों और आश्रितों का हुआ स्वागत
बलिया। जिला कारागार से बाहर निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने सीसोटार निवासी शहीद राजकुमार बाघ के पुत्र वंशीधर पासवान और प्रेमनाथ, रट्टूचक के निवासी चित्तू पांडेय के परिजन जैनेंद्र कुमार पांडेय, हरीश पांडेय, विनीत पांडेय, विनय पांडेय, नवीन पांडेय, खोड़ीपाकड़ निवासी शहीद दुखी कोईरी के परिजन दौलत देवी, शिवप्रसाद के परिजन राम स्नेही, भरतपुरा के शिवमंगल राम के परिजन जगनाथ राजभर, राधिका के परिजन शशिभूषण दूबे, चमन सिंह बाग रोड के शहीद सतेदार संत प्रसाद सिंह ने परिजन मंजू देवी, चितबड़ागांव के शहीद वृंदा तिवारी के परिजन संजय उपाध्याय, रेवती के रामपूजन तिवारी के परिजन प्रभावती देवी आदि को माला पहनाकर स्वागत किया।

बलिया बलिदान दिवस पर जिला कारागार से जुलूस निकालते सेनानी रामविचार पांडेय साथ में अन्य।

बलिया बलिदान दिवस पर जिला कारागार से जुलूस निकालते सेनानी रामविचार पांडेय साथ में अन्य।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed