{"_id":"63d403bcd75b8b1db0485313","slug":"jabalpur-team-in-final-after-defeating-bhadohi-ballia-news-vns6957655137-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भदोही को हराकर जबलपुर की टीम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भदोही को हराकर जबलपुर की टीम फाइनल में
विज्ञापन
जनता इंटर कालेज नगरा के मैदान पर आयोजित अंतर प्रांतीय डायमंड क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को जबलपुर (मप्र) व भदोही के बीच खेला गया। इसमें जबलपुर की टीम ने भदोही को पटखनी देकर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में जबलपुर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जबलपुर की टीम ने 15 ओवरों में 4 विकेट खोकर 110 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें दीपांशु चौधरी ने 43 गेंद पर 5 चौके व 1 छक्के के सहयोग से 44 रन, अमित शर्मा ने 17 गेंदों में 1 चौके व 1 छक्के के बदौलत 22 रन बनाए। भदोही के तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवांशु ने 3 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट, साहिल ने 3 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट झटके। जवाब में उतरी भदोही की टीम 13 ओवर कुल विकेट खोकर 76 रन पर ही सिमट गई। इसमें नितिन त्रिपाठी ने 15 गेंदों पर 1 छक्के के सहयोग से 15 रन, साहिल ने 5 गेंदों पर 1 छक्के तथा 1 चौके के सहयोग से 12 रन बनाएं। जबलपुर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य मिश्र ने 3 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट, दिव्यांशु ने 2 ओवर 14 रन देकर 2 विकेट लिए।
भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक जय प्रकाश जायसवाल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जबलपुर टीम के खिलाड़ी आदित्य को प्रदान किया।
क्वार्टर फाइनल में लखनऊ को हराया
नगरा। सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ा गांव के मैदान पर तल रहे स्व. शिवकुमार सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल बृहस्पतिवार को लखनऊ और जबलपुर के बीच खेला गया। इसमें जबलपुर की टीम ने लखनऊ को पटखनी देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
प्रतियोगिता के चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में जबलपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 212 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी लखनऊ की टीम 14 ओवर में कुल विकेट खोकर 81 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जबलपुर टीम के खिलाड़ी आदर्श दुबे को प्रदान किया गया।