फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Iron dividers will be installed on both sides of Chittu Pandey railway crossing

चित्तू पांडेय रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ लगेंगे लोहे के डिवाइडर

Mon, 13 Sep 2021 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Iron dividers will be installed on both sides of Chittu Pandey railway crossing
बलिया। नगर में लग रहे जाम से मुक्ति दिलाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नई कार्ययोजना बनाई जा रही है। दावा है कि आने वाले कुछ दिनों में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। चित्तू पांडेय चौक स्थित रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ लोहे के डिवाइडर लगाए जाएंगे। इसके अलावा, चौराहे से स्टेशन रोड और बहेरी जाने वाले मार्ग पर भी लोहे के डिवाइडर लगाए जाएंगे। नगर में लगने वाले जाम प्वाइंट पर सिविल और यातायात पुलिस, पीआरडी एवं होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

नगर में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर में स्थापित सभी वाहन स्टैंडों को बाहर किया गया था। इसके अलावा स्टेशन रोड से शहीद चौक तथा शहीद चौक के चारों तरफ लगने वाले ठेले-खोमचे वालों से मुक्त कराया गया था। धीर-धीरे इन्होंने फिर नगर में कब्जा जमा लिया है। ई-रिक्शा और ठेले-खोमचे वाले जाम का मुख्य कारण बने हैं। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए व्यापारी, पुलिस, नगरपालिका, जिला प्रशासन ने बैठक कर चर्चा की। निजात के लिए कुछ स्थानों का चिह्नित किया गया है। इसमें टीडी कालेज चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, विशुनीपुरा चौराहा, स्टेशन रोड, विजयीपुर चौराहा, पानी टंकी चौराहा शामिल हैं। यहां सिविल पुलिस, यातायात पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी के जवान मुस्तैद रहेंगे, जो कड़ाई से एकल मार्ग सहित अन्य नियम का पालन कराने का काम करेंगे। वहीं, ई-रिक्शा चालकों को एक संख्या तय करके नगर में प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी। शेष ई-रिक्शा चालकों को नगर से बाहरी मार्गों पर चलना होगा। शहीद चौक क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। वहीं, दुकानदारों को दुकान के अंदर ही सामान रखने के लिए निवेदन किया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। वहीं, स्टेशन रोड से चौक तक ठेला खोमचा लगाने वालों से वार्ता कर दूसरे मार्गों पर लगाने के लिए कहा जाएगा, ताकि अग्निकांड या कोई आपदा आने पर तत्काल जिला प्रशासन और पुलिस महकमा समेत अन्य का सुविधा मिल सकें।
विज्ञापन

शहर में जाम से मुक्ति और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। इसका असर कुछ दिनों में दिखने लगेगा। इसमें व्यापारी, आमजन का सहयोग भी अपेक्षित है। - भूषण वर्मा, यातायात नोडल अधिकारी एवं सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed