फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Investigation of development works of Ghodhara Gram Panchayat

घोड़हरा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की हुई जांच

Mon, 19 Jul 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Investigation of development works of Ghodhara Gram Panchayat
दुबहड़। पंचायतों के प्रशासकीय कार्यकाल में अधिक धन खर्च होने की गड़बड़ी की शिकायत पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने दुबहड़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत घोड़हरा में विकास कार्यों का सत्यापन किया। जल निगम के सहायक अभियंता एमके कुशवाहा के साथ अलग-अलग कार्यों का कागजात के अनुसार जांच की गई।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय घोड़हरा में पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य, प्राथमिक विद्यालय अलमचक में पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य अवशेष दो कमरों एवं किचेन में टाइल्स का कार्य, प्राथमिक विद्यालय अलमचक के नए भवन में टाइल्स एवं सुंदरीकरण का कार्य, अक्षय सिंह के दरवाजे से मीडिल स्कूल घोड़हरा तक इंटरलॉकिंग पेवर्स ब्लॉक, रामेश्वर पटेल के दुकान से टुनटुन राम के घर तक इंटरलॉकिंग पेवर्स ब्लॉक आदि 27 कार्यों का कागजातों से मिलान करते हुए जांच की। मुख्य जांच अधिकारी राजितराम मिश्रा ने बताया कि अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर देंगे। इस दौरान सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed