फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Investigation of contractors' arbitrariness completed, report sent

ठेकेदारों की मनमानी की जांच पूरी, भेजी रिपोर्ट

Fri, 09 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Investigation of contractors' arbitrariness completed, report sent
रेलवे स्टेशन परिसर में वाहन स्टैंड के ठेकेदारों की ओर से की जा रही मनमानी और अभद्रता की जांच रेलवे के मुख्य वाणिज्य अधिकारी राजेंद्र ने पूरी कर ली है। जांच में यात्रियों और तीमारदारों से की जा रही अवैध वसूली और मारपीट के मामले में दोषी पाए जाने पर ठेकेदारों के विरुद्ध रिपोर्ट वाराणसी डिवीजन को बृहस्पतिवार की शाम भेज दी है।
विज्ञापन

अमर उजाला में 26 जून को प्रकाशित रेलवे परिसर में वाहन स्टैंड के ठेकेदारों एवं कारिंदों की ओर से यात्रियों व तीमारदारों से की जा रही अवैध वसूली एवं मारपीट की घटना के मामले वाराणसी डिवीजन ने गंभीरता से लेते हुए ठेकेदारों के विरुद्ध जांच करने का आदेश दिया था। इसी क्रम में बलिया रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य अधिकारी राजेंद्र ने तीन-चार दिन जांच पड़ताल की। इसमें उन्होंने ठेकेदार व उनके कारिंदों को यात्रियों व उनके तीमारदारों के साथ बदसलूकी करने का मामला सही पाया। इसके बाद उन्होंने वाराणसी डिवीजन को अपनी रिपोर्ट भेज दी। अब ममाले में रेलवे वाराणसी डिवीजन को कार्रवाई करनी है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा स्थित महुआ मोड़ की तरफ विश्वजीत सिंह का तीन व चार पहिया वाहन स्टैंड का ठेका है। रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा यानि मुख्य गेट की ओर जयप्रकाश मिश्रा के दो, तीन व चार पहिया वाहन स्टैंड का ठेका हैं। सर्कुलेटिंग एरिया का ठेका नहीं है। इसका वाहन शुल्क मुख्य वाणिज्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है। दोनों वाहन स्टैंडों के ठेकेदार अपने कारिंदों से रेलवे परिसर में यात्री या तीमारदार के वाहन प्रवेश करते ही वाहन शुल्क निर्धारित शुल्क से अधिक जबरिया काटते हैं। अगर किसी यात्री उसके परिजनों ने विरोध किया तो ठेेकेदार व उसके कारिंदे गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से पिटाई कर उसे घायल कर देते हैं। रेलवे परिसर के उत्तर दिशा में दो पहिया वाहनों का कोई ठेका नहीं। बावजूद ठेकेेदार के कारिंदे बाइक सवारों से जबरिया वाहन शुल्क वसूलते हैं। दक्षिण दिशा स्थित वाहन स्टैैंड पर दो पहिया वाहन का 10 रुपये निर्धारित है लेकिन वसूली 15 से 20 रुपये की जाती है। मुख्य वाणिज्य अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों व तीमारदारों से अवैध वसूली व अभद्रता सही पाई गई है। इसकी जांच रिपोर्ट वाराणसी डिवीजन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed