फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   invalid wine factri on bhattha

बंद भट्ठे पर अवैध शराब का कारोबार

Thu, 04 Dec 2014 11:27 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, चिलकहर
संवाददाता, अमर उजाला, चिलकहर Updated Thu, 04 Dec 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
invalid wine factri on bhattha
गड़वार थाने के इंदरपुर गांव के पास स्थित तीन साल से बंद चल रहे ईंट भट्ठे
विज्ञापन
पर अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने का काम चल रहा था।

गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर इसका भंडाफोड़ किया। छापेमारी में सैकड़ों लीटर लहन और शराब बरामद हुई है। भट्ठियों को जेसीबी मशीन से नष्ट कर दिया गया। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं और भट्ठा स्वामी को गिरफ्तार किया है।

गड़वार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदरपुर गांव के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे में कई महीनों से अवैध दारू बनाया जा रहा है।

यह ईंट भट्ठा इसारी सलेमपुर निवासी पूर्व प्रधान दीनानाथ का है। सूचना के बाद गड़वार पुलिस ने पहले गोपनीय तरीके से ईंट-भट्ठे पर दारू बनने की जानकारी ली।

 इसकी पुष्टि होने के बाद गुरुवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस भट्ठे के अंदर शराब बनाने की 40 भट्ठियों को देख अवाक रह गई।

 पुलिस ने इसकी जानकारी आबकारी विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर आबकारी विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस तथा आबकारी विभाग ने भट्ठे से 40 भट्ठियों के साथ ही 20 हजार लीटर कच्ची शराब के अलावा भारी मात्रा में लहन बरामद किया।

जेसीबी मशीन बुलाकर पुलिस ने शराब बनाने वाली सभी भट्ठियों के साथ ही लहन को नष्ट कर दिया। भट्ठा स्वामी दीनानाथ सहित रांची निवासी दो महिला मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी की टीम में गड़वार थानाध्यक्ष नीरज कुमार पाठक, एसआई मंशा राम, कांस्टेबिल अक्षय कुमार यादव, सत्यदेव गौतम, अखिलेश यादव आदि रहे। इस बाबत थानाध्यक्ष गड़वार नीरज कुमार पाठक ने बताया कि पुलिस को बार-बार क्षेत्र में कच्ची दारू बनाने और बेचने की सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed