फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   introduce me to papa, i will not ask for anything

पापा से मिलवा दो, कुछ नहीं मांगूंगी

Mon, 18 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
introduce me to papa, i will not ask for anything
बैरिया। ‘मुझे पापा से मिलवा दो, मैं पापा से कुछ नहीं मांगूंगी, पापा से कभी चाकलेट भी लाने के लिए नहीं कहूंगी’। मृत सिपाही पांच वर्षीय बेटी की यह बात सुनकर लोग द्रवित हो गए। पत्नी पूजा सिंह बेसुध हो जा रही थीं।
विज्ञापन

कर्णछपरा गांव निवासी त्रिपुरा पुलिस के सिपाही अमरजीत सिंह ने अपने ही रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर लेने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हाल ही में छुट्टी पर आए अमरजीत सिंह शनिवार की रात लगभग नौ बजे अपने ही रिवाल्वर से गोली मार ली थी। इलाज के दौरान रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।अमरजीत के पिता विजय बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हैं। उनके चार बेटों में अमरजीत दूसरे नम्बर पर था, जो एक दशक पूर्व त्रिपुरा पुलिस में भर्ती हो गया था। सबसे मिलजुलकर रहने वाला अमरजीत लीवर की बीमारी से कुछ दिनों से परेशान था। दवा से लाभ नही हो रहा था। चिकित्सक लीवर ट्रांसप्लांट को कह रहे थे। इसमें लगभग 75 लाख रुपये की लागत आ रही थी। पूरा परिवार किसी तरह पैसे के इंतेजाम में लगा हुआ था। यह देख अमरजीत और परेशान था। परेशान होकर उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वह काफी मिलनसार था, जिसके लिए रविवार को पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। छह साल पहले उसकी शादी सिताबदियारा में हुई थी। पांच वर्ष की उसकी एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed